पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर ने रांची को की दो विकेट से मात दी

जमशेदपुर ने रांची को की दो विकेट से मात दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - बोकारो में चल रहे अंडर 19 एलिट जिला क्रिकेट में बुधवार को जमशेदपुर ने रांची को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम 22 ओवर में नौ विकेट पर 102 रन ही बना सकी। रांची की टीम को ध्वस्त करने में सोनू कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
सोनू ने मात्र 15 रन खर्च कर पांच खिलाडिय़ों को पवेलियन की राह दिखाई। विराट सिंह ने दो विकेट लिए। जमशेदपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। जमशेदपुर की ओर से प्रसेनजीत पात्रा ने 37 रन और अभिषेक अधिकारी ने 24 रन बनाए। प्रसेनजीत पात्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बोकारो ने गढ़वा को हराया
अंडर 19 एलिट जिला क्रिकेट में बुधवार को बोकारो ने गढ़वा को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा की टीम 34.2 ओवर में 151 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। गौरव रावत ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। अभिषेक ने 24 रनों का योगदान दिया। बोकारो ने 35.2 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। बोकारो की ओर से सुमित ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।सुमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।



जेएससीए अंडर 19 एलिट क्रिकेट