पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन लाइन ब्रांच में मेंस कांग्रेस के पांच पदाधिकारियों का चयन

ओपन लाइन ब्रांच में मेंस कांग्रेस के पांच पदाधिकारियों का चयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस टाटानगर ओपन लाइन ब्रांच में पांच नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। जोनल महासचिव केएस मूर्ति की सहमति के बाद इन्हें पद दिया जाएगा।
इन पदाधिकारियों में जेनरल बुकिंग केंद्र के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर ((सीबीएस)) ए सेन, इंजीनियरिंग विभाग से केके पांडे, कैरेज एंड वैगन के राकेश कुमार, मेडिकल के साधु पात्रो और परिचालन के धीरज कुमार शामिल हैं। इनका चयन बुधवार को ट्रैफिक कॉलोनी स्थित अक्षय भवन में हुई बैठक में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल संयोजक शिवा रंजन मिश्रा ने कहा कि 23 जनवरी से 23 फरवरी तक रेलवे के सभी विभागों में 50 बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें कर्मचारी अपनी समस्याएं लिख कर डालेंगे। बैठक में हॉस्पिटल व स्कूल केयर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन चिन्मय मुखर्जी ने किया।
मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी शशि रंजन मिश्रा, शाखा सचिव घनश्याम चौधरी, अरविंद सिंह, उमेश कुमार, वरुण चक्रवर्ती, के श्रीनिवास राव, एसके रावत, हरि मुखी, एन ठाकुर, राजीव रंजन, सत्या सरकार, भास्कर राव, अमित कुमार आदि मौजूद थे।