अस्पताल का ऑक्सीजन पाइप लाइन भी खराब
जमशेदपुर - एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों में बिछाई गई ऑक्सीजन पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। इसके कारण लगभग तीन माह से सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन आपूर्ति सेवा ठप है। अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके चौधरी ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत की जिम्मेवारी इसे लगाने वाली कंपनी ((बीओसी)) की है। वर्तमान में कंपनी मरम्मत का काम नहीं कर रही है। इसके बारे में जानकारी ले रहा हूं। जरूरत होने पर मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दूसरे कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।