काना पर प्राथमिकी दर्ज, तीन हिरासत में
जमशेदपुर - उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर पांच हयात नगर में बोतल बम के हमले से घायल टेंपो चालक मो. आसिफ ने काना फिरोज व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। काना फिरोज वर्तमान में घाघीडीह जेल में बंद है। प्राथमिकी में मो. आसिफ ने कहा है कि काना फिरोज ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। वह जेल से फोन कर केस वापस लेने की धमकी देता है। संभवत: इसी कारण उसके सहयोगियों ने हत्या करने के लिए बोतल बम से हमला किया है। इधर, पुलिस काना फिरोज गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात हयात नगर में टेंपो चालक मो..आसिफ पर बदमाश ने बोतल बम से हमला कर घायल कर दिया था।