पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध करने पहुंचे कोरियाई स्टूडेंट्स

शोध करने पहुंचे कोरियाई स्टूडेंट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
खनिज और धातुकर्म के क्षेत्र में शोध के लिए नौ छात्रों की कोरियाई टीम राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला ((एनएमएल)), जमशेदपुर पहुंची। कोरिया के पांच यूनिवर्सिटी के ये छात्र एनएमएल में दो माह रहकर शोध करेंगे। शोध एवं विकास ((आरएंडडी)) में भारत और कोरिया के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए 2011 में यह पहल शुरू हुई थी।
एनएमएल के निदेशक डॉ. एस श्रीकांत ने कहा कि एनएमएल जमशेदपुर मिनरल और मेटलर्जी के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला एकेडमिक के साथ ही शोध के क्षेत्र में सहयोग कर भारत व कोरिया के बीच के रिश्ते को और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र यहां के नॉलेज के जरिए अपने देश की अर्थव्यवस्था को बदलने में सहायक बनेंगे। कोरिया मेरीटाइम एंड ओसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्योंग क्यू यूं ने संस्थान के निदेशक डॉ. एस श्रीकांत से अनुरोध किया कि वे और ज्यादा छात्रों को यहां शोध करने की इजाजत दें। उल्लेखनीय है कि एनएमएल ने 2011 में कोरिया सरकार के साथ समझौता कर कोरियन इनर्जी मिनरल रिसोर्स एंड इन्वायरमेंटल प्रोग्राम की स्थापना की थी, जिसके तहत एनएमएल ने कोरिया के बीटेक और एमटेक के छात्रों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेवारी ली थी। इसके अलावा एनएमएल ने और कई प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही कोरिया इन्स्टीट्यूट ऑफ जियोसाइंस एंड मिनरल रिसोर्स के साथ समझौता कर रखा है। इस विषय पर करेंगे शोध : एसिड एक्सट्रैक्शन, मिनर प्रोसेसिंग, एक्सट्रैक्टिव मेटलर्जी, मेटल एक्सट्रैक्शन।