मुस्लिम लीग की सदस्यता हासिल की
जमशेदपुर - इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा मानगो जाकिरनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अनेक लोग पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मंजर खान ने नए सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया। उन्होंने मुस्लिम लीग की गतिविधियों की चर्चा की और आम आदमी पार्टी पर शासन व्यवस्था संभालना छोड़ धरना की राजनीति करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव विक्के सिंह ने किया। इस अवसर पर शमीम अकरम, जिला उपाध्यक्ष शब्बीर आलम, जमील अहमद, बिलाल, वसीम, सफी अहमद, मो. खालिद आदि उपस्थित थे।