- Hindi News
- बंद हो अश्लील वेबसाइट : गल्र्स प्राउटिस्ट
बंद हो अश्लील वेबसाइट : गल्र्स प्राउटिस्ट
जमशेदपुर - समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराध को लेकर गल्र्स प्राउटिस्ट ने साकची गोलचक्कर से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि अश्लील वेबसाइट को बंद कराया जाए, अश्लील विज्ञापन पर रोक लगाई जाए, उत्तेजित करने वाले गानों, नृत्यों, साहित्यिक रचनाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। विद्यार्थियों को व्यावहारिक नैतिक शिक्षा स्कूल एवं कॉलेजों में दी जाए। नारी के प्रति अत्याचार को रोकने के लिए कड़ी सजा का प्रावधान हो। वहीं, एफआइआर दर्ज करने की प्रणाली को आसान बनाया जाए। जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। ये थीं उपस्थित : अवधूतिका आराधना आचार्या, डॉ. आशु, इंदू देवी, रूपा देवी, रानी देवी, सुषमा देवी, वंदना देवी, विजया देवी, शिवानी देवी, रीता देवी, रश्मि देवी, बबली देवी, विनीता देवी, शिखा प्रभात, कुसुम रानी, कंचन देवी, लक्ष्मी देवी, आशा राव।