125 लोगों ने ली राजद की सदस्यता
जमशेदपुर - राष्ट्रीय जनता दल ((राजद)) की बुधवार को मानगो के नरगा चौक पर विनोद टुडू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 125 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पांच लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। अजीत यादव ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। मौके पर नंदू टुडू, सरकार सोरेन, मंगल मुर्मू, अनिल गोराई, राजेश शर्मा, शंकर किस्कु, जय प्रकाश, शिव प्रमाणिक, संध्या मुर्मू, प्रेम कर्मकार आदि मौजूद थे।