दहेज हत्या का आरोपी पति दोषी करार
जमशेदपुर - दहेज हत्या के आरोपी सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी पति मुन्ना कुमार को जिला जज वन सत्य प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आरोपी मुन्ना कुमार को धारा 302 ((हत्या)) के आरोप से बरी और धारा 304बी ((दहेज हत्या )) के आरोप में दोषी ठहराया है। सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में ज्योति कुमारी ने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता जनार्दन सिंह ने दामाद मुन्ना कुमार के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।