पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईमानदारी से करें काम : नायर

ईमानदारी से करें काम : नायर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
केरला समाजम मॉडल स्कूल के प्रेक्षागृह में बुधवार की शाम बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 155 छात्रों को विदाई दी गई। केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन एपीआर नायर ने पास आउट हो रहे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे जिस क्षेत्र में जाएं, पूरी ईमानदारी के साथ काम करें।
इस अवसर पर बच्चों को अवॉर्ड भी दिया गया। उत्कृष्ट एकेडमिक प्रदर्शन के लिए इस साल 13 छात्रों को प्रिंसिपल अवॉर्ड दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला ने छात्रों की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि छात्रों ने पढ़ाई के साथ ही गैर शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के आईटी ग्रुप के छात्रों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्कूल में बिताए अपने सुनहरे पल को दर्शाया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित थे।




>> इन्हें मिला प्रिंसिपल अवॉर्ड : अंकित कुमार श्रीवास्तव, अनीश कुमार, अंजलि, अनुकृतिक, अविरूप पैकरे, हर्षा अग्रवाल, मोहित धूत, निलाद्री भट्टाचार्या, नीतीन कुमार झा, शेफाली झा, श्रीमई झा, सिमरनजीत सिंह और विपिन नायर।

समारोह - केरला समाजम मॉडल स्कूल में बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई, मिला प्रिंसिपल अवॉर्ड