पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसुडीह : घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

परसुडीह : घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल रेसिडेंसी के पास रहने वाली ईरा मित्रा के घर से बदमाशों ने 3.50 लाख नकद और चार लाख के गहने समेत 10 लाख रुपए के सामान चुरा लिए। घटना रविवार रात की है। ईरा मित्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह परिवार के साथ आसनसोल गई थी। लौटने पर घर का दरवाजा टूटा पाया। बदमाशों ने चार अलमीरा का लॉकर तोड़ कर नकद राशि, आभूषण समेत कैमरा, मोबाइल, बैंक पासबुक, फिक्स डिपोजिट के कागजात समेत अन्य सामान चुरा लिए। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।