नहीं बन रहा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र
जमशेदपुर - समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सारा काम बंद हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। न तो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बन रहा है और न ही विकास योजनाओं का काम हो रहा है। डीसी ऑफिस में आने वाले आमलोगों के साथ-साथ गांव की सरकार के प्रतिनिधि भी परेशान हो रहे हैं। आंदोलन के दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के शंकर पाल ने बताया कि जिले में हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रहा है। शुक्रवार को मुख्य सचिव रामसेवक शर्मा ने संघ के प्रदेश स्तरीय नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है।