पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता का भतीजा समेत पांच हिरासत में

अधिवक्ता का भतीजा समेत पांच हिरासत में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
झामुमो जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा हत्याकांड में पुलिस को डॉक्टर टुडू और उसके सहयोगियों का सुराग मिला है। पुलिस उसके आधार पर ओडि़शा में छापामारी कर रही है। बुधवार को एसएसपी एवी होमकर शहर लौट गए। परसुडीह थाना प्रभारी दयानंद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी अब भी ओडि़शा पुलिस के साथ छापामारी कर रहे हैं।
इधर, पुलिस ने अधिवक्ता फुदन मुर्मू के भतीजा राम सिंह मुर्मू और बागबेड़ा से सचिन सिंह को हिरासत में लिया है। राम सिंह मुर्मू हत्या के आरोपी कारू सोरेन का बहनोई है। मंगलवार को कारू सोरेन ने बहन से फोन पर बातचीत की थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस राम सिंह मुर्मू को हिरासत में लेकर गोलमुरी थाना में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने करनडीह से चार अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर गोलमुरी और साकची थाना में पूछताछ कर रही है। बुधवार की शाम राम सिंह मुर्मू की पत्नी और घरवालों ने गोलमुरी थाना में उनसे मुलाकात की। पुलिस पूछताछ के बाद छोडऩे का आश्वासन दिया। डॉक्टर टुडू की स्कॉर्पियो ((जेएच05एफ-7779)) को पुलिस ने बहलदा से बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को करनडीह चौक पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी दानगी हांसदा ने परसुडीह थाना में झामुमो नेता डॉक्टर टुडू , कारू सोरेन, छोटे सोरेन समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
...चाय पीकर घर आता हूं
दानगी हांसदा के मुताबिक, घटना से कुछ मिनट पूर्व पति ((लखाई हांसदा)) ने रात 8.30 बजे फोन कर बताया था कि वे करनडीह चौक पर भागमत सोरेन उर्फ मांझी बाबा के साथ हैं। चाय पीकर कुछ मिनट में घर
लौट जाएंगे।
॥हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ओडि़शा समेत अन्य जगहों पर छापामारी की जा रही है।ञ्जञ्ज
एवी होमकर, एसएसपी