पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण के लिए 27 को धरना देगा राजद

आरक्षण के लिए 27 को धरना देगा राजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - राष्ट्रीय जनता दल ((राजद)) निजी क्षेत्रों में आरक्षण देने की मांग को लेकर 27 जनवरी को डीसी ऑफिस के सामने सुबह 10 बजे से धरना देगा। पार्टी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बेरोजगारों को निजी कंपनियों में रोजगार देने में आरक्षण लागू करने की मांग करेगी। यह बातें बुधवार को प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष राधे प्रसाद यादव और युवा राजद के प्रदेश महामंत्री पुरेंद्र नारायण सिंह ने साकची गांधी घाट पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिसीमन लागू हो, विधानसभा की सीटें दोगुना हो, निकाय और पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिले। राजद ने बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने और आरक्षित वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, शैलेश कुमार, कृष्णा यादव, रवींद्र साहू, विजय विभार, संजीव प्रभाकर आदि मौजूद थे।