पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालिकापुर में बसी हैं नेताजी की यादें

कालिकापुर में बसी हैं नेताजी की यादें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोर्ड गाड़ी से पहुंचे थे नेताजी
नेताजी ५ दिसंबर १९३९ को जमशेदपुर से फोर्ड गाड़ी से कालिकापुर आए थे। उनके साथ आनंद मोहन सहाय, मणी घोष और नारायण चंद्र मुखर्जी भी थे। तब के मध्य और वर्तमान में उत्क्रमित उवि में उन्होंने सभा की थी। उनके आगमन पर गांव की गलियों को साफ-सुथरा कर सजाया गया था। तीन सौ शंख बजाए गए थे। पोटका प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष कमल लोचन भकत ने नेताजी को प्रशस्ति पत्र दिया था, जो आज भी उनके पुत्र कुमुद रंजन भकत ने संभालकर रखा है। कमल द्वारा नेताजी की खींची गई तस्वीरें भी इनके पास हैं। उस सभा में रहे स्व. अतुल कृष्णा दत्ता, गौरचंद्र पात्र, इंशान चंद्र भकत के वंशज भी अपने पिता-दादा से सुनी गई नेताजी के ओजस्वी भाषण का बखान करते हैं।