पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहन वीणा की तान से आज होगा आगाज

मोहन वीणा की तान से आज होगा आगाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - ग्रेमी अवार्ड विजेता और मोहन वीणा के जादूगर पंडित विश्वमोहन भट्ट की वीणा की तान से व्हील्स-2014 का गुरुवार को आगाज होगा। टेल्को क्लब में होने वाले इस तीन दिवसीय फेस्ट का उद्घाटन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल और टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह करेंगे। इस फेस्ट में कुल 23 इवेंट्स होंगे। व्हील्स के ग्रैंड फिनाले में एक हजार से ज्यादा छात्रों की भागीदारी होगी। सुबह 8 बजे से टेल्को क्लब में विभिन्न इवेंट्स का शुभारंभ होगा। 25 जनवरी को समापन समारोह में पाश्र्व गायिका शिल्पा राव अपनी खनकती आवाज का जादू बिखेरेगी। इस साल का थीम भारतीयता ((इंडियनेस)) है।