मानगो में पौधरोपण अभियान शुरू
जमशेदपुर - झाविमो सांसद डा. अजय कुमार की पहल पर बुधवार को मानगो के कई क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। झाविमो के महानगर अध्यक्ष फिरोज खान की देखरेख में मानगो गांधी मैदान और आजादनगर के ईदगाह मैदान में पौधरोपण करने के बाद उसकी घेराबंदी की गई। जवाहरनगर, शंकोसाई, दाईगुट्टू, ओल्ड पुरुलिया रोड में भी पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शहनबाज अहमद, जकी अजमल सोनू, लड्डन खान, शहादत खान, गुलाम मुस्तफा रजा आदि शामिल हुए।