निबंध में केएसएमएस की छात्राएं जीतीं
जमशेदपुर - केरला समाजम मॉडल स्कूल की दो छात्राएं अनुकृतिक शर्मा ((कक्षा-8)) और अंजलि ((कक्षा-12)) टाटा स्टील बिल्डिंग इंडिया निबंध प्रतियोगिता की सिटी राउंड की विजेता रही है। अनुकृतिक जूनियर और अंजलि सीनियर केटेगरी में विजेता बनी है। स्कूल की प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला ने बताया कि इन दोनों छात्राओं को 21 जनवरी को कोलकाता के कलामंदिर में हुए समारोह में सम्मानित किया गया।