टाटा सेरसा की १०४ रनों से विजय
जमशेदपुर - जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को टाटा सेरसा ने पायनियर क्रिकेट क्लब को 104 रनों के अंतर से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा सेरसा ने 45 ओवर में नौ विकेट पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोहित मेहता ने तीन चौके की मदद से 69 रन और बादशाह अहमद ने छह चौके और एक छक्का की मदद से 63 रन बनाए। पायनियर की ओर से मिथुन यादव ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम 29.5 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। पायनियर के लिए देवव्रत दास ने 51 रन बनाए। बादशाह अहमद ने आठ रन देकर चार खिलाडिय़ों को आउट किया। बादशाह अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।