पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएल के लिए अब फिंगर प्रिंट जरूरी

डीएल के लिए अब फिंगर प्रिंट जरूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस ((डीएल)) बनवाने के लिए लोगों को हस्ताक्षर के साथ अब फिंगर प्रिंट भी देना होगा। लाइसेंस बनवाने में हो रहे फर्जीवाड़ा को देखते हुए राज्य के परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। अभी तक इसके लिए लोगों को आवेदन पर केवल हस्ताक्षर करना पड़ता है।
तस्वीर व हस्ताक्षर से चालक की पहचान होती है। अब फिंगर प्रिंट से चालक की पहचान की जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार, आधार कार्ड की तरह आवेदकों के दोनों हाथों के अंगूठों और सभी अंगुलियों के प्रिंट लिए जाएंगे। राज्य में यह मार्च महीने से प्रभावी होगा।
बायोमेट्रिक्समशीन की ली जाएगी मदद
फिंगर प्रिंट के लिए विभाग बॉयोमेट्रिक्स मशीन की सहायता ली जाएगी। आवेदक जब फोटो खींचवाने के लिए परिवहन कार्यालय पहुंचेगा, उसी समय उनका फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा। जिनका लाइसेंस पहले से बना हुआ है, उनका फिंगर प्रिंट लाइसेंस के नवीकरण के समय लिया जाएगा। यह मशीन जिला परिवहन कार्यालय में लगे कंप्यूटर के जरिए राज्य के दूसरे जिलों के परिवहन कार्यालय से जुड़े रहेंगे। सेंट्रल सर्वर की सहायता से सभी परिवहन कार्यालय एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति राज्य के किसी भी जिले के परिवहन कार्यालय से अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की कोशिश करेगा, तो तुरंत पकड़ा जाएगा।