पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11वीं की वार्षिक परीक्षा 27 जनवरी से

11वीं की वार्षिक परीक्षा 27 जनवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
झारखंड अधिविद्य परिषद ((जैक)) द्वारा आयोजित 11वीं की वार्षिक परीक्षा 27 जनवरी से शुरू होगी, जो छह फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9.45 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
पहले दिन इंग्लिश व हिंदी कोर की परीक्षा होगी, वहीं अंतिम दिन वोकेशनल व म्यूजिक की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढऩे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों को गृह केंद्र बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 11वीं की परीक्षा में काफी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा की सूचना जैक द्वारा सभी प्लस टू स्कूलों व महाविद्यालयों को दे दी गई है।




स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं का आज से होगा वितरण

करीम सिटी कॉलेज में बना स्ट्रांग रूम

परीक्षा के संचालन के लिए करीम सिटी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं जैक द्वारा बुधवार को पहुंचा दी गई हैं। यहां से 24 व 25 जनवरी को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।

जैक को उपलब्ध कराना होना रिजल्ट

जैक ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एक आंतरिक परीक्षा होगी, जिसका संचालन प्रधानाध्यापकों के अधिकार क्षेत्र में होगा। परीक्षा जैक के आदेशानुसार होगी। इसके साथ ही रिजल्ट प्रकाशन के 15 दिन के अंदर एक प्रति झारखंड अधिविद्य परिषद को उपलब्ध करानी होगी।

॥11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में पहुंच गई हैं। जहां से 24 व 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से इनका वितरण स्कूलों को किया जाएगा। इसकी सूचना प्रधानाध्यापकों को दे दी गई है।ञ्जञ्ज मोहम्मद रियाज, परीक्षा को-ऑर्डिनेटर, करीम सिटी कॉलेज