पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों ने प्रमाण पत्र देने से किया इनकार

डॉक्टरों ने प्रमाण पत्र देने से किया इनकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर 9334643429
रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्देशानुसार, आवेदन के साथ नेत्र चिकित्सकों द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी रोजाना एमजीएम अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन एमजीएम अस्पताल के चिकित्सक प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं। इससे रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन डालने वाले पूर्वी सिंहभूम के 20 हजार अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। यह जानने के लिए डीबी स्टार की टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची। छानबीन करने पर टीम ने जाना कि हर दिन एक सौ से अधिक युवक प्रमाण पत्र लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक जांच तो कर रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र देने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में टीम ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक से बात की तो उन्होंने टालमटोल जवाब देते हुए कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी मरीजों की जांच करना है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित चिकित्सकों के विवेक पर निर्भर करता है कि वे सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करें या न करें। ऐसे में कुछ अभ्यर्थी पैसे देकर निजी चिकित्सकों से प्रमाण पत्र लेने को मजबूर हैं। इस बात को लेकर छात्रों ने अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है। छात्रों का आरोप है कि जानबूझ कर अस्पताल चिकित्सक प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कर रहे हैं।