पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश को कर्मठ नेतृत्व की जरूरत : शेखर

देश को कर्मठ नेतृत्व की जरूरत : शेखर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीलेदर द्वारा गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। श्रीलेदर के संचालक शेखर डे व उनकी पत्नी ज्योत्सना डे ने नेता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शेखर डे ने कहा कि जमशेदपुर से नेताजी का गहरा संबंध था। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज नेताजी जैसे कर्मठ नेतृत्व की देश को जरूरत है। ज्योत्सना डे ने कहा कि नेताजी का जीवन प्रेरणा और स्वाभिमान की अनूठी गाथा है। उन्होंने देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। देश की जनता अपने सपूत को हमेशा याद करती रहेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए भी जमशेदपुर में महिलाओं के लिए बिष्टुपुर महिला समिति बनाई थी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सुरेशचंद्र डे और सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीलेदर्स के वरीय अधिकारी तुषार सरकार ने कहा कि नेताजी के अतुल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर विमल दा, भास्कर दा, धीरज, एन घोष, तुषार सरकार आदि मौजूद थे।