प्रीति महोत्सव में संकल्प व आराधना
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
खरकई लिंक रोड, बिष्टुपुर स्थित उत्तरा साबरीमलाई धर्म सास्था मंदिर में 66वां सास्था प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ विधिवत रूप से शुक्रवार से शुरू होगा। इसकी सफलता के लिए गुरुवार की शाम मंदिर परिसर में तमिलनाडु स्थित तिरुचेंदूर, विजयवाड़ा, दिल्ली व मुंबई से पहुंचे 25 पुरोहितों ने पूजा-अर्चना की।
अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 5.30 बजे महागणपति होमम् के साथ हुई। वहीं, शाम छह बजे विघ्नेश्वर पूजा, संकल्प व महादीप आराधना की गई। शुक्रवार से दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 28 जनवरी तक भगवान कार्तिक की पूजा होगी। इस दौरान भगवान कार्तिक को दूध, दही, मधु आदि चढ़ाया जाएगा। वहीं, कार्तिक भगवान के चार लाख मूलमंत्र के जाप होंगे। तीन फरवरी को महोत्सव की समाप्ति होगी। कार्यक्रम का आयोजन धर्म सास्था समूह द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को शाम की पूजा के बाद मंदिर परिसर में वास्तु का पुतला दहन किया गया। ये दे रहे सहयोग : केवी गणेशन, पीएन शंकरन, राधा कृष्णन नैय्यर, ए गोपाल, पीए विश्वनाथन आदि।
धर्म सास्था मंदिर में मुख्य कार्यक्रम आज से