पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौक चौराहों पर दिखेगा स्कल्प्चर आर्ट

चौक-चौराहों पर दिखेगा स्कल्प्चर आर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
शहर के चौक-चौराहे को आकर्षक बनाने के लिए सड़क किनारे बेकार पड़ी जमीन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। खाली जगहों पर घास और शो प्लांट लगाए जा रहे हैं। मिट्टी की कलाकृति बनाई जा रही है। जुस्को प्रबंधन की देखरेख में साकची, बिष्टुपुर, सर्किट हाउस एरिया, सोनारी और कदमा इलाके से पहले चरण की शुरुआत की गई है। सौंदर्यीकरण का मकसद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इससे खाली पड़ी जमीन का उपयोग भी होगा साथ ही शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। वहीं, शहर आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा। स्क्रैप लोहे व टीन से हिरण, मोर समेत विभिन्न प्रकार की पक्षियों की आकृति बना कर सौंदर्यीकरण कर रहा है।



शहर के लुक एंड सी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के लिए स्क्रैप वस्तुओं का उपयोग किया जा रहा है। लोग जब सड़क पर चलेंगे, तो उन्हें प्रकृति का मनोरम दृश्य दिखेगा। स्क्रैप से बनी आकर्षक कलाकृति लगाई जा रही है। यह प्रयास सफल रहा, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसा किया जाएगा।

अनंत प्रताप सिंह, डिप्टी जीएम, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, जुस्को

दे रहे पहाड़ीनुमा आकार

सड़क किनारे व चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जगह-जगह पहाड़ीनुमा आकार बनाने के लिए मिट्टी से भराई की जा रही है। पहाड़ का ((लैंड स्क्रैप)) आकार देने के बाद उसपर घास लगाया जा रहा है।

समुद्री पत्थर का हो रहा उपयोग

मिट्टी से बनाए गए छोटे-छोटे पहाड़ को खूबसूरत बनाने के लिए समुद्री पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। खास बात है कि इन जगहों पर स्क्रैप से बनी कलाकृति भी बनाई जा रही है।

टहनियों ने बढ़ाई खूबसूरती

जगह-जगह पेड़ों की कटी टहनियों व उसके जड़ को भी सजाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी स्थानीय प्रतिभा को काम करने का मौका दे रही है। स्थानीय कलाकार कलाकृति बनाने का काम कर रहे हैं।