पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदित्यपुर में ब्रॉडबैंड सेवा ठप, बढ़ी परेशानी

आदित्यपुर में ब्रॉडबैंड सेवा ठप, बढ़ी परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
आदित्यपुर दो कॉलोनी क्षेत्र में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बीते शनिवार से टेलीफोन और इंटरनेट का उपयोग नहीं हो रहा है। बीएसएनएल अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है। आदित्यपुर मुख्य सड़क के निर्माण के दौरान कई जगहों पर केबल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासी उमेश कांत ने बताया कि ब्रॉडबैंड ठप होने से समस्या बढ़ गई है। हरीश तिवारी का कहना है कि इंटरनेट व टेलीफोन सेवा ठप होने से किसी से बात नहीं हो पा रही है। इस संबंध में बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि सड़क मरम्मत के चलते कई स्थानों पर फाइबर ऑप्टिक तार कट गया है। तत्काल समस्या का समाधान होगा।