पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज कैंपस की सुरक्षा पहले से होगी बेहतर

कॉलेज कैंपस की सुरक्षा पहले से होगी बेहतर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
कोल्हान यूनिवर्सिटी ((केयू)) के अंगीभूत कॉलेजों की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से बेहतर होगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सभी कॉलेज को निर्देश जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कैंपस की रखवाली के लिए गार्ड के अलावा कॉलेज प्रशासन चाहें, तो निजी सुरक्षाकर्मी रख सकते हैं। लेकिन, किसी भी स्थिति में बाहरी लोगों के कैंपस में अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था करनी होगी। आवश्यकता पडऩे पर कॉलेज प्रबंधन जिला प्रशासन का सहयोग ले और हर गतिविधि की जानकारी यूनिवर्सिटी को दे, ताकि समय रहते कैंपस के माहौल को ठीक किया जा सके। वहीं, पठन-पाठन में किसी तरह की समस्या नहीं आए।




क्या है योजना

कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कॉलेज के मेन गेट व प्रशासनिक भवन के समक्ष 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई जबरदस्ती करता है, तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को देंगे और कॉलेज प्रशासन घटना की जानकारी यूनिवर्सिटी व स्थानीय पुलिस को देगा। वहीं, प्रिंसिपल अगर किसी घटना को छुपाने का प्रयास करेंगे और बाद में मामला उजागर होगा, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन पहले प्रिंसिपल पर कार्रवाई करेगा, फिर संबंधित व्यक्ति पर।
क्या होगा फायदा
कॉलेज के मेन गेट व प्रशासनिक कक्ष के सामने सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, तो बाहरी लोग कैंपस में अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बेहतर रहेगा तथा प्रशासनिक कार्य भी सुचारू रूप से चलेगा।


कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिया निर्देश, कैंपस की रखवाली के लिए गार्ड के अलावा निजी सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे तैनात

शहर के अधिकतर कॉलेज कैंपस में अभी कथित छात्र नेता मौजूद रहते हैं और बिना रोक टोक प्रिंसिपल के चैंबर में आते-जाते रहते हैं। इससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब होता है। साथ ही कॉलेज के प्रशासनिक कार्य में बाधा आती है। कॉलेज के कैंपस में इन लोगों की मौजूदगी से हमेशा टकराव की स्थिति बनी रहती है।

॥कॉलेज के कैंपस में बाहरी लोगों के अनावश्यक रूप से प्रवेश को रोकने के लिए मेन गेट व प्रशासनिक भवन के सामने सुरक्षाकर्मी तैनात रखने का आदेश दिया गया है। क्योंकि, अभी तक कॉलेजों में जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उसमें सीधे तौर पर छात्रों की संलिप्तता नहीं रही है। इससे स्पष्ट हो गया है कि बाहरी लोग कैंपस के माहौल को खराब कर रहे हैं और इसपर अंकुश लगाने के लिए यह पहल की गई है। कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ञ्जञ्ज आलोक गोयल, प्रभारी वीसी

अभी क्या है स्थिति