पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज का भगत सिंह के माध्यम से दिया देशप्रेम का संदेश

आज का भगत सिंह के माध्यम से दिया देशप्रेम का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
नेताजी महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ अपनी संस्कृति की अक्षुण्णता को बचाने के लिए कृत संकल्प थे। आज की युवापीढ़ी को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश की सेवा की जा सकती है। यह बातें एनटीटीएफ के प्राचार्य ले. कर्नल वीके नायर ने गुरुवार को करीम सिटी कॉलेज में कहीं। मौका था सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाने की।
कॉलेज परिसर में लोक सांस्कृतिक चेतना मंच व स्पार्क संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया। महान साहित्यकार प्रेमचंद्र द्वारा रचित नाटक ‘बड़े भाई साहब’ व आज का भगत सिंह के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया गया। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकारिया व लोक सांस्कृतिक चेतना मंच के अमित राय, नाट्यकर्मी दिनकर शर्मा समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।