पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार को ढांढस बंधाने उमड़े लोग

परिवार को ढांढस बंधाने उमड़े लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
सुधीर महतो के उलियान आवास पर गुरुवार को सांत्वना देने के लिए राजनेता व समर्थक समेत अन्य लोगों का तांता लगा रहा। शोकाकुल परिवार को लोग दिनभर ढांढस बंधाते रहे। दुख के इस घड़ी में पूरा शहर इस परिवार के साथ खड़ा दिखा। सभी की आंखों से आंसू टपक रहे थे।
चर्चा हो रही थी, विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सुधीर दा नहीं रहे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, कैबिनेट मंत्री साइमन मरांडी, नगर विकास व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान, पीएचईडी मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल, सांसद डॉ अजय कुमार, ईचागढ़ के विधायक अरविंद सिंह, विधायक जगन्नाथ महतो, विधायक बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक विद्युतवरण महतो, खादी ग्राम बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू, राजेश शुक्ल, सरयू राय, मोहन कर्मकार, राकेश तिवारी, प्रमोद लाल, अजय रजक, बाबर खान, रोड़ेया सोरेन, सुनील महतो, आस्तिक महतो, उपेंद्र सिंह मस्तान, समेत हजारों लोग पहुंचे थे।



उलियान आवास पर गुरुवार को सांत्वना देने के लिए राजनेता व समर्थक समेत अन्य लोगों का तांता लगा रहा।