पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप के उम्मीदवार की घोषणा 15 को : मनीष

आप के उम्मीदवार की घोषणा 15 को : मनीष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट से चुनाव लडऩे के लिए 12 लोगों ने आम आदमी पार्टी ((आप)) के केंद्रीय कार्यालय में आवेदन दिया है। इस सीट के लिए 15 फरवरी को उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। यह बातें गुरुवार को दिल्ली से आए पार्टी सदस्य मनीष झा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि हाईकमान 15 फरवरी से पहले जमशेदपुर सीट के लिए अपना निर्णय सुनाएंगे। मौके पर समर कुंडू, आशीष कुमार, सोनू प्रजापति मौजूद थे। दूसरी ओर, साकची आमबागान में गुरुवार को झारखंड ह्यूमन राइट्स कॉन्फ्रेंस के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा आम आदमी पार्टी ((आप)) में शामिल हुए। उनके साथ डॉ शादाब हसन, डॉ. दिलीप कुमार, एसएल दास, डीके घोष, डॉ आरके चौधरी, प्रो. एसएन मेहता, जगन्नाथ मोहंती, आरसी प्रधान, मो. इदरीश, दीपू सिंह भी आप में शामिल हुए।