पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां और बहनों को देखते ही फफक पड़ी सुजया

मां और बहनों को देखते ही फफक पड़ी सुजया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चगुरुवार को दी गई पिता की मौत की खबर, शाम में बड़ौदा से शहर पहुंची, शैलेंद्र महतो थे साथ
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की बड़ी बेटी सुजया महतो गुरुवार शाम 6 बजे बड़ौदा से जमशेदपुर पहुंची। उसके साथ पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो थे। उलियान आवास पहुंचते ही सुजया मां के गले से लिपट गई और फफक-फफक कर रोने लगी। परिवार वाले उसे सांत्वना दे रहे थे, लेकिन उसकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। बेटी की हालत परिजन और आसपास के लोगों की आंखें भी डबडबा आई। सब एक ही बात कह रहे थे, ये क्या हो गया। बाद में उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया। थोड़ी देर बाद वह छोटी बहनों स्नेहा, शिल्पी व श्रुति के पास पहुंची। बहनों का चेहरा उतरा हुआ था। बड़ी बहन को देख छोटी बहनें गले से लिपट गई, फूट-फूट कर रोने लगी। घर वालों ने उन्हें संभाला। सुजया के घर पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए।



फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करती है सुजया

सुधीर महतो की चार बेटियां हैं। इनमें सुजया महतो सबसे बड़ी हैं। वह बड़ौदा ((गुजरात)) के एक निजी संस्था में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। उसे हार्ट अटैक से पिता के निधन की सूचना गुरुवार को दी गई। सुजया बड़ौदा से दिल्ली विमान से पहुंची, जहां उसे लेने के लिए पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो पहुंचे हुए थे। यहां से वह पूर्व सांसद के साथ विमान से रांची और फिर वहां सड़क मार्ग से उलियान अपने आवास पहुंची।