- Hindi News
- धूमधाम से मना साकची स्थित दि बंगाल क्लब का 62वां स्थापना दिवस
धूमधाम से मना साकची स्थित दि बंगाल क्लब का 62वां स्थापना दिवस
 जमशेदपुर
साकची स्थित द बंगाल क्लब का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बांग्ला काव्य पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रुमा सिंह और आतिशी भौमिक ने काव्य पाठ किया। शायनदीप ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद नीलाभ सेनगुप्ता ने तबला वादन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोट्र्स फेडरेशन के अध्यक्ष पीटर थ्रोन ने कार्यक्रम के अंत में गीत-संगीत के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल क्लब भारत की कला संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता सुब्रतो दत्ता, विकास मुखर्जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरीन बनर्जी एवं सौम्य सेन ने किया। मौके पर निताई दास बनर्जी, ऋषिकेश घोष, सौम्य सेन, इंद्रनील घोषाल, श्यामल दे, प्रवीर पाल, अमरनाथ मुखर्जी, सुदिप्ता सरकार प्रवीण बनर्जी, असीम डे और सत्य कविराज मौजूद थे।