- Hindi News
- मीरा, सुमन व आभा को देख सबिता का टूटा सब्र का बांध
मीरा, सुमन व आभा को देख सबिता का टूटा सब्र का बांध
जमशेदपुर - सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो। पति के निधन की जानकारी मिलने के बाद गुमसुम। आवास पर कोई मिलने आता, तो आंखें बहने लगती। कभी जोर-जोर से रोने लगती, तो कभी अचेत हो जाती। पूर्व सांसद सुमन महतो और बड़ी ननद शांति देवी उन्हें संभालती रहीं। बेटी स्नेहा, शिल्पी और श्रुति कभी खुद को संभालती, कभी मां को। शाम में अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा मिलने पहुंचीं। पूर्व सांसद आभा महतो भी दिनभर डटी रहीं। इन सबको देखते ही सबिता के सब्र का बांध टूट गया। लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगी। सभी भावुक हो गए। सभी यही समझाते रहे कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। सबिता महतो ने बताया कि वे गुरुवार को बेटी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। अपनी सेहत के प्रति बहुत जागरूक रहते थे। योग करते थे। फिर ऐसा कैसे हो गया।
बार-बार रोने से बिगड़ी तबीयत
सुबह से बार-बार रोने से सबिता की बिगड़ती रही। दोपहर में नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान सबिता महतो से मिलने गए, तो वे अचेत हो गईं। एमजीएम अस्पताल के डॉ केके चौधरी ने उनका चेकअप किया। सुदेश महतो उनसे मिलने गए तो सबिता के मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी वहां पहुंचे।