राबिया सोसायटी का मिलन समारोह
जमशेदपुर - राबिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को जुबिली पार्क में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी गई और सोसायटी के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जावेद अख्तर खान, मुख्तार आलम खान, मोहिउद्दीन मदनी, शाहिद परवेज, शमशेर आलम खान आदि उपस्थित थे।