पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार ! सेंटर फॉर एक्सलेंस में आयोजित समारोह में नरेंद्रन ने दिया अवॉर्ड

पुरस्कार -!- सेंटर फॉर एक्सलेंस में आयोजित समारोह में नरेंद्रन ने दिया अवॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक ((एमडी)) एचएम नेरुरकर को जेआरडी टाटा अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स के जमशेदपुर चैप्टर ने मेटलर्जीकल इंडस्ट्री के क्षेत्र में बेहतरीन कॉरपोरेट लीडरशिप के लिए दिया है। गुरुवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित समारोह में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने पुरस्कार दिया।

एनएमडी-एटीएम 2013 के अन्य क्षेत्र के अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई।नेशनल मेटलर्जिस्ट इंडस्ट्री के लिए टाटा स्टील के अधिकारी अशोक कुमार, मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर के लिए टाटा स्टील के प्रोडक्ट रिसर्च ग्रुप के हेड डॉ सौरभ कुंडू, एनएमएल सीएसआईआर के डॉ देबज्योति बंधोपाध्याय, डॉ केनाई लाल साहू, संजय कुमार को दिया गया।आईआईएम एसएमएस डेमांग अवॉर्ड टाटा स्टील फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विनय महाशाब्दे, आईआईएम मेकॉन अवॉर्ड टाटा स्टील के एन राजेश कुमार को दिया गया।

बेहतरीन सहयोग के लिए एमएस खान मेमोरियल अवॉर्ड आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर की डॉ मीता तरफदार को दिया गया। एनएमडी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए टाटा स्टील के धीरेन्द्र प्रसाद को मौखिक प्रस्तुति के लिए प्रथम, पंखुड़ी सिन्हा को पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रथम, एनएमएल के संजय अग्रवाल को द्वितीय और टाटा स्टील के पियास पालित को ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील मेटलर्जी पर निर्भर है। देश में शोध एवं तकनीक की जरूरत है, जिससे भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।कार्यक्रम में एनएमएल के निदेशक डॉ एस श्रीकांत, टाटा स्टील के एमडी के सलाहकार एसके रॉय, डिप्टी वीपी ((एसएस)) सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन तन्मय भट्टाचार्या ने किया।