पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. धातकीडीह टीओपी में आयोजित पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की बैठक में मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं की बिक्री पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य अतिथि सिटी एसपी कार्तिक एस ने कहा कि गैरकानूनी ढंग से मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से इसके लिए सहयोग भी मांगा। इससे पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर थाना प्रभारी अवध कुमार यादव, मिराज खान, शैलेंद्र सिंह, सरफुद्दीन खान, सतवंत सिंह, फजल खान, अरविंद पांडे आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.