जेआरडी कॉम्प्लेक्स में डॉग शो आज से
जमशेदपुर - फेडरेशन ऑफ केनोलॉजिक इंटरनेशनल ((एफसीआई)) एशिया एंड द पेसिफिक सेक्शन की ओर से जेआरडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स स्थित आर्चरी ग्राउंड में आयोजित 15 वां सह 16 वां अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप डॉग शो का शुक्रवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जमशेदपुर कैनल क्लब की ओर से 51वां सह 52वां डॉग शो का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेंगे। जमशेदपुर कैनल क्लब के आरके सिन्हा ने बताया कि इस साल डॉग शो में 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। इसके अलावा जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका से भी प्रतिभागी हिस्सा लेने आ रहे हैं।