प्रतिमा के समक्ष जलाई गई ११७ दीप
जमशेदपुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ((एबीवीपी)) की ओर से साकची आमबागान स्थित नेताजी की प्रतिमा के समक्ष 117 दीप जलाई गई। परिषद के विभाग संयोजक सोनू ठाकुर व महानगर मंत्री प्रभात शंकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विभाग संयोजक ने कहा कि आज नेताजी जैसे नेतृत्व की देश को जरूरत है। प्रभात शंकर तिवारी ने कहा कि युवाओं के आदर्श नेताजी हैं। इस मौके पर अभिषेक सिंह, नीतेश राय, रोशन सिंह, रितेश सिंह, अंकुर पांडेय, हर्षदीप सिंह, शंभू कुमार, प्रवीण सिंह, गौरव पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार कमलेंदु ने किया।