- Hindi News
- आम्र्स एक्ट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
आम्र्स एक्ट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
जमशेदपुर - आम्र्स एक्ट के आरोपी वकील प्रसाद को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में गुरुवार को बरी कर दिया। मामले की सुनवाई सीजेएम पीयूष कुमार को कोर्ट में हुई। इस मामले के अन्य दो आरोपी मो. अमरउद्दीन और मो. नियाजउद्दीन फरार हैं। उल्लेखनीय है कि 18 जून 1997 को साकची पुलिस ने गांधी घाट के पास बस में छापामारी कर तीनों को पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया था।