पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीडिंग जरूरी : शर्मा

रीडिंग जरूरी : शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने छात्रों में रीडिंग हैबिट ((पढऩे की आदत)) को बढ़ाने पर जोर दिया। वे गुरुवार की शाम डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को संबोधित कर रही थीं। पुरस्कार वितरण समारोह के तीसरे दिन कक्षा तीन से पांच तक के 102 छात्रों को पुरस्कृत किया किया।
शर्मा ने कहा कि छात्रों में कंसंट्रेशन पावर को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि वे ज्यादा से ज्यादा पढ़े और इंटरनेट से दूर रहें। उन्होंने विभिन्न केटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार अनुशासन, सृजनशीलता और उनके ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर दिया गया। स्वागत भाषण स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने दिया। सिंह ने बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों की भी सराहना की, जिनके प्रयास से बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर काफी संख्या में छात्रों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स उपस्थित थे।




डीएवी में नाटक का मंचन करते बच्चे व उपस्थित लोग।

डीएवी पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

बच्चों ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को परियों की दुनिया की सैर कराई। क्लास थ्री के बच्चों ने फेरी टेल्स की प्रस्तुति दी। इसके अलावा तारे जमीं पर... और मैंने कहा फूलों से...गीत की प्रस्तुति देकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा चार के बच्चों ने ‘होलिका दहन’ नाटक का मंचन किया। इसके अलावा बच्चों की ओर से कृष्ण लीला की भी प्रस्तुति दी गई।

परियों की दुनिया में ले गए बच्चे