अधिवक्ता की पत्नी व पिता को जमानत
जमशेदपुर - कदमा के भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी और पिता रजनी कांत तिवारी ((80 वर्ष)) ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एके वैश्य के समक्ष गुरुवार को सरेंडर किया। वहां से दोनों को जमानत मिल गई। आरोपियों के खिलाफ पड़ोसी प्रदीप सरकार से मारपीट करने और उनकी के पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने का आरोप है। इस संबंध में प्रदीप ने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।