सुभाष चंद्र देश के सच्चे सपूत : शारिक
जमशेदपुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मदर्स होम पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभक्ति गीत के साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय ‘क्रांतिकारी’ था। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक शारिक मुमताज ने कहा कि नेताजी देश के सच्चे सपूत थे, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली। यही नहीं वे एक प्रतिभावान छात्र भी थे। छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर लेख व क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मुस्कान शम्मी, नुरैन मुमताज, उज्मी ईरम और अनवर अहमद को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय सामंतराय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या सुपर्णा मुखर्जी, शिक्षिका अंजुम आरा, हसीबुल रहमान, तसलीम आरिफ, कंचन सिंह आदि उपस्थित थीं।