प सिंहभूम की धनबाद पर आठ विकेट से जीत
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
बोकारो में चल रहे जेएससीए अंडर 19 एलिट क्रिकेट में गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम ने धनबाद को आठ विकेट से हरा दिया। पश्चिम सिंहभूम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम 30.3 ओवर में 103 रनों के कुल योग पर आउट हो गई। विवेक ने 16, राहुल घोष ने 18 और आदित्य वर्मा ने 15 रन बनाए। पश्चिम सिंहभूम के योहान माशी ने 28 रन देकर तीन, दीपक गुप्ता ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए। हिमांशु और अनूप ने दो दो खिलाडिय़ों को आउट किया। पश्चिम सिंहभूम ने 19.2 ओवर में 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। सोहैल अहमद खान ने 30, अनुराग संजय ने 26 और मो शाहरुख ने 37 रन बनाए।