कांग्रेसियों ने किया याद
जमशेदपुर - जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची के आमबागान मैदान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कमलेश पांडे, गयाराम महतो, रियाजुद्दीन खान, सुरेंद्र शर्मा, रमाकांत करूवा, अमरजीत नाथ मिश्रा आदि मौजूद थे। इधर, सुधीर महतो का निधन होने के कारण कदमा में आयोजित नेताजी जयंती कार्यक्रम में विधायक बन्ना गुप्ता शामिल नहीं हुए। मौके पर प्रभात ठाकुर, मनोज झा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
समारोह - शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संगठनों ने मनाई सुभाषचंद्र बोस की जयंती