पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमसभा पर विपक्ष मजदूरों को कर रहा गोलबंद

आमसभा पर विपक्ष मजदूरों को कर रहा गोलबंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन ((टीडब्ल्यूयू)) के संविधान संशोधन के लिए बुलाई गई आमसभा के विरोध में विपक्ष मजदूरों को गोलबंद कर रहे हैं।इसके लिए विपक्ष बैठक कर मजदूरों को संविधान संशोधन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। विपक्ष से जुड़े कमेटी मेंबरों को भी बताया जा रहा है कि यूनियन नेतृत्व मजदूरों की समस्याओं को छोड़कर अपने पद को सुरक्षित करने में लगा हुआ है। इसके लिए नियम और परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विपक्ष के लोग संविधान संशोधन को रोकने के लिए कानूनी बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसके लिए श्रमायुक्त से शिकायत करने और अदालत में जाने पर विचार किया जा रहा है।