बोस को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर - महानगर जदयू के अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर साकची आमबागान मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर, जुबिली पार्क में शोकसभा आयोजित कर झामुमो नेता सुधीर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में अशोक मंडल, अंजलि सिंह, राजीव ओझा, तरणदीप सिंह, अरूण घोष, गोल्डी सिंह, गणेश ठाकुर, संतोष सामंत, अनिल सिंह, बबलू कर्मकार आदि मौजूद थे।