पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को कार में बैठाने का किया प्रयास, पिटाई

युवती को कार में बैठाने का किया प्रयास, पिटाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. साकची आई हॉस्पिटल के पास गुरुवार को कार चालक ने जबरन मानगो की युवती को कार में बैठाने का प्रयास किया। यह नजारा देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना शाम चार बजे की है। युवती ने बताया कि कार चालक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। वह आई हॉस्पिटल के पास खड़ी थी, तो चालक ने उसे कार में बैठने के लिए कहा।

इनकार करने पर चालक युवती का हाथ पकड़कर जबरन उसे कार में बैठाने का प्रयास करने लगा। इस पर युवती ने फोन कर अपने परिचित को बुलाया। परिचित ने मौके पर पहुंचकर डंडे से चालक की पिटाई कर दी। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक को पकड़कर साकची थाना ले गई। युवती द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने चालक को डांट-फटकार के बाद छोड़ दिया।