पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा निर्माण के लिए पूर्व विधायक सरयू राय ने गुरुवार को परसुडीह के कालीमाटी पंचायत से लौह संग्रह करना शुरू किया। उन्होंने सरदार पटेल के केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यकाल में अखंड भारत के निर्माण की दिशा में उठाए गए कदम की जानकारी दी।
उन्होंने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन पर तैयार लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लौह संग्रह समिति परसुडीह मंडल के संयोजक रैना पूर्ति ने की। मौके पर जिला संयोजक मुकुल मिश्रा, मुखिया प्रभुराम मुंडा, पंकज सिन्हा, प्रकाश सांडिल, मेघलाल टुडू, जयप्रकाश सिंह, ढाडू हेंब्रम, सुजीत अंबष्ठ, दीपू शर्मा, त्रिदेव चट्टराज, अमित मिश्रा, मुकेश महतो, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.