पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामीजी ने शिक्षा पर दिया जोर : एचएन राम

स्वामीजी ने शिक्षा पर दिया जोर : एचएन राम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
मुख्य अतिथि एचएन राम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा पर जोर दिया था। वे कहते थे कि ऐसी शिक्षा मिले, जिससे चरित्र निर्माण और मानसिक विकास हो। मुख्य वक्ता झारखंड सरकार के पूर्व वित्त सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि 33 करोड़ देवी-देवताओं पर भरोसा है, लेकिन खुद पर नहीं, तो मुक्ति नहीं मिल सकती। स्वामी जी के जीवनदर्शन पर आधारित एकल नाटक ‘क्या आपने भगवान को देखा है’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्रदेव प्रसाद, अरुण कुमार तिवारी, दिनेश मंडल आदि ने योगदान दिया।