पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. बागबेड़ा के हरहरगुट्टू से चार वर्षीय बच्ची और महिला को बेचने के आरोप में बागबेड़ा थाना की पुलिस ने दो महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। बागबेड़ा के हरहरगुट्टू निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटी पांच जनवरी से गायब हैं।
उन्होंने प्रेम विवाह किया था। पांच जनवरी को पत्नी की मौसी राधा देवी और मीना देवी उसे और बेटी को मध्य प्रदेश ले गए थे। 16 जनवरी को दोनों वापस लौट आईं, लेकिन पत्नी और बेटी नहीं लौटी। इस संबंध में उन्हें राधा और मीना ने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार के घर में हैं। कुछ दिनों बाद वे मध्य प्रदेश गए, तो पता चला कि पत्नी और बेटी को 25 हजार रुपए में बेच दिया गया है। राहुल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस राधा देवी, मीना देवी और विक्की कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.